सांसद प्रतिनिधियों ने किया अम्लेश्वर नगर में करोड़ो के विकास कार्य का भूमिपूजन

अम्लेश्वर 13 जनवरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उपमुख्यमंत्री नगरी प्रशासन विभाग अरुण साव के निर्देशानुसार सांसद विजय बघेल के मार्ग दर्शन में नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर में 365.36 लाख रुपए से 36 विकास कार्यों का भूमि पूजन 13 जनवरी को किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर रहे। अध्यक्षता अम्लेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ने किया।

 फेसबुक से जुड़े 

विशेष अतिथि के रूप में सुरेंद्र साहू प्रदेश प्रशिक्षण युवा मोर्चा,सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, फेरहा राम धीवर, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन साहू, डॉ आलोक पाल नगर अध्यक्ष,रामावतार साहू, जनपद सदस्य रेवती सोनकर,पूर्व जनपद टिका राम साहू,विनय चंद्राकर,मनबोध साहू रहे। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलित कर राजकीय गीत के साथ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का फूलमाला से स्वागत सत्कार किया गया। बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगा रंग की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

स्वागत भाषण मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती प्रीति गुप्ता ने दिया उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सांसद विजय बघेल के मार्ग दर्शन में नगर का विकास किया जा रहा है।साथ ही जनकल्याणकारी योजना नगर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

भूमिपूजन के कार्यक्रम को मुख्य अतिथि हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि छेर छेरा पुन्नी में देय के विधान है इस लिए करोड़ों के विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया।अम्लेश्वर नगर को सांसद विजय बघेल के मार्ग दर्शन में सौगात मिला है। उन्होंने कहा आज पूरे छत्तीसगढ में 70 लाख महिलाओं को विष्णु देव के सरकार महतारी वंदन योजना की राशि 1000 रु दे रही है जो नारी शक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत करने के काम कर रही है।

कार्यक्रम को नगर अध्यक्ष डॉ आलोक पाल, सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर, मंडल महामंत्री कैलाश यादव, जनपद सदस्य रेवती दयानंद सोनकर भी संबोधित किया रामाधार साहू ने कहा कार्यक्रम स्थल के बाजू में तालाब है जिसे शासकीय करण कराने भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने रुचि नहीं ली जिसे ग्राम डीह सियान प्रमुखो के द्वारा कराया गया, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर युवा नेता धर्मेंद्र सोनकर, दयानंद सोनकर, दुर्गेश सोनू साहू,रामाधार साहू,हीरा लाल साहू,सुखदेव साहू, शिवा साहू,राहुल साहू,कुमार साहू,मनोहर साहू, मनबोध साहू,चैन सिंह साहू,संतराम साहू, तम्रधावज साहू,नोहर साहू,सुमित साहू, गायत्री साहू,हेमा साहू, लक्ष्मी देवांगन,भारती यादव,सुनीता साहू, रूपेंद्र साहू, नंद कुमार साहू, कृति यादव, कुलदीप वैष्णव,सुमित टिकरिहा,सोहन साहू, ऋषि निषाद,ओमप्रकाश साहू,ईश्वरी यादव,सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और नगर वासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संतोष शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। पूरे व्यवस्था का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशानुसार उपाभियंता प्रवीन साहू, डालेंद्र ठाकुर सहित पालिका परिषद के अन्य अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा किया गया।

 

विज्ञापन 

ग्राम पंचायत तरीघाट में किया गया अन्नप्रासन्न एवं गोदभराई कार्यक्रम आयोजित

पाटन (पत्रकार-संतोष देवांगन) : आज 17 अप्रेल 2025 को महिला एवं बाल विकास विभाग पाटन द्वारा ग्राम पंचायत तरीघाट में पोषण पखवाड़ा जागरुकता शिविर...

आज देवादा में होगा कामता प्रसाद महाराज का कार्यक्रम

(गुरुदेव) पाटन : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत देवादा में आज रात 09:00 बजे बाजार चौक में छत्तीसगढ के प्रसिद्ध कथावाचक...
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है