विधायक कोर्सेवाड़ा ने जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे को दी बधाई

भिलाई -3 : भिलाई 3 स्थित विधायक कार्यालय में दुर्ग की नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे का आगमन हुआ और  विधायक का आशीर्वाद प्राप्त किया। अहिवारा विधानसभा के विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर समाज की सेवा करते रहिए। एक अच्छे जनप्रतिनिधि को सदैव समाज हित में ही कार्य करना चाहिए। ग्रामीणों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए उसका निराकरण करने का प्रयास करने की बात कही।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अहिवारा सतीश साहू, विधायक प्रतिनिधि भिलाई चरोदा दिलीप पटेल, नेता प्रतिपक्ष खिलावन वर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सागर चतुर्वेदी युवा मोर्चा से अनुप राय, हेमंत देवांगन, अश्वनी टंडन, जिला मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा रामकुमार साहू उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे

* तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे... * सालों से आवेदन-निवेदन और खबरों का सिलसिला जारी.? * अफसरों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है