सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नगर के चौक चौराहों की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नगर के चौक चौराहों की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश…

पाटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत नगर पंचायत पाटन द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आत्मानंद चौक में सफाई कर नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले द्वारा स्वामी आत्मानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। अध्यक्ष भाले ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी 2 अक्टूबर तक नगर में स्वच्छता व जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 20 सितंबर को सुबह 8 बजे वार्ड क्रमांक 8 स्थित बुद्धू तालाब में सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा सोनी, भाजपा पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, सभापति केवल देवांगन, जनप्रतिनिधि देवेन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र निर्मलकर, चंद्रप्रकाश देवांगन, अन्नपूर्णा पटेल, संगीता धुरंधर, हेमंत वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीलकंठ देवांगन, सहित कई गणमान्य नागरिक, पार्षदगण, नगर पंचायत के कर्मचारी एवं स्वच्छता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

नगर पंचायत का यह प्रयास न केवल स्वच्छता की भावना को प्रोत्साहित कर रहा है, बल्कि नागरिकों को जनभागीदारी का संदेश भी दे रहा है।

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है