डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम यथावत रखने सभी जिलों के कलेक्टर को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

पाटन 14 सितंबर : स्वास्थ्य एवं परिवार परिवार कल्याण विभाग द्वारा हाल ही में डॉक्टर खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम परिवर्तित कर शहीद वीर नारायण स्वास्थ्य सहायता योजना कर दिया गया है योजना का नाम परिवर्तन के बाद से लगातार कुर्मी समाज और उसके बाद अब सर्व समाज ने भी योजना का नाम यथावत रखने की मांग को लेकर सभी जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है पाटन राज प्रधान युगल किशोर आडिल ने कहा की वर्तमान सरकार महापुरुषों का नाम परिवर्तित कर उसका अपमान कर रही है महापुरुष साधु संत किसी एक जातीय समाज के नहीं होते उनके आदर्शो और बताए रास्तों में सभी समाज के लोग चलते हैं।

सरकार अब छत्तीसगढ़ में जातिगत राजनीति कर एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने की कोशिश कर रही है छत्तीसगढ़ की शांत वातावरण को अशांत कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश में लगी है शहीद वीर नारायण सिंह प्रदेश के गौरव एवं हम समस्त प्रदेशवासियों के लिए सदैव वंदनी रहेंगे शहीद वीर नारायण सिंह हम सभी जाति और समाज के पुरोधा हैं उनके नाम से कोई अन्य बड़ी योजना संचालित करना चाहिए था।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

राजप्रधान युगल ने कहा कि डॉक्टर खूबचंद बघेल देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सपत्नीक जेल यात्रा करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक पूर्व राज्यसभा सांसद साहित्यकार समाजसेवी होने के साथ ही प्रदेश के बहुसंख्यक समाज छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के आदर्श और पुरोधा हैं खूब चंद बघेल पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा भी माने जाते हैं तत्कालीन भूपेश सरकार ने आयुष्मान योजना। संजीवनी सहायता कोष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना। मुख्यमंत्री बाल विद्या योजना राष्ट्रीय बलशास्त्र स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना को शामिल करते हुए डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारंभ की गई इस योजना के तहत फेफड़े यकृत हृदय रोग अग्नाशय किडनी न्यूरो सर्जरी के अलावा बच्चों में होने वाले बाल कैंसर रोगों की इलाज हेतु बीपीएल कार्ड धारकों के लिए 5 लाख एवं अन्य कार्ड धारकों के लिए पचास हजार तक निशुल्क चिकित्सा सहायता का प्रावधान है योजना का नाम परिवर्तन संबंधी वर्तमान सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय से समस्त छत्तीसगढ़िया समाज आहत है।

युगल किशोर आडिल ने स्पष्ट कहा कि सरकार डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का नाम यथावत नहीं करती तो समस्त छत्तीसगढ़िया समाज राजधानी रायपुर में जंगी प्रदर्शन करने बाध्य होगी डा खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का नाम यथावत रखने धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी को ज्ञापन सौंपने वालों में पाटन राज प्रधान युगल किशोर आडिल संतोष आडिल टी आर वर्मा केंद्रीय पदाधिकारी संत राम वर्मा प्रेम वर्मा युवा अध्यक्ष एवम सरपंच कसही राकेश आडिल राज मंत्री केदार कश्यप दरबार मोखली सरपंच आशीष बंछोर टोकेंद्र वर्मा मुकेश वर्मा लोकेश वर्मा योगान्त वर्मा विपिन बंछोर मोती बघेल जीतेश वर्मा रिंकू वर्मा शामिल है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है