मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 15 जोड़े का विवाह हुआ संपन्न

जामगांव (एम )15 जनवरी :  मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वधान में पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत जामगांव (एम) में 15 जोड़े का विवाह संपन्न हुआ। पंडित छगन लाल शर्मा के द्वारा हिंदू रीति रिवाज के साथ वैदिक मंत्र उच्चारण कर विवाह संपन्न कराया गया।

दौलत वाटिका में आयोजित विवाह कार्यक्रम में बैतौर मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल रहे। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकामनी चंद्राकर ने किया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

विशेष अतिथि के रूप में मंच पर विराजमान रहे श्रीमती रामबाई गजानंद सिन्हा जनपद अध्यक्ष,अम्लेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर,डॉ घनश्याम कौशिक जनपद सदस्य, जनपद सदस्य डागेश्वरी धनकर,ग्राम पंचायत सरपंच राकेश चंद्राकर रहे।

दुर्ग सांसद विजय बघेल सहित अतिथियों के द्वारा सभी वर वधु को आशीर्वाद दिया गया साथ ही विवाह की प्रमाण पत्र और 35000 रु का चेक प्रदान किया गया।

विवाह संपन्न होने के पश्चात टिकावन के तौर पर दौलत वाटिका के तरफ से 500 रु, कान्हा मिनरल वाटर मोतीपुर नरेश शर्मा की तरफ से 500 का लिफाफा दिया गया साथ ही अजीत ठाकुर मोतीपुर के द्वारा बर्तन सेट और भोला नाथ तिवारी के द्वारा गिफ्ट हैपर सभी वर वधु को दिया गया।

पूरे कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी पुष्पा गुप्ता के निर्देश से कर्मचारियों के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रकाश चंद्राकर, सुनील वर्मा,दिलीप देवांगन, मनीष कोसले, प्रहलाद राम चंद्राकर, अवध राम सिंगौर,योगेश्वर चंद्राकार, जितेंद्र सेन, आनंद राम चंद्राकर, कुलेश्वर देवांगन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की अहम भूमिका रही। अंत में अतिथियों का आभार परियोजना अधिकारी के द्वारा किया गया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है