शक्ति केंद्र झीट-महुदा में मानस संगोष्ठी

* शक्ति केंद्र झीट-महुदा में मानस संगोष्ठी का आयोजन, ज्ञान-भक्ति और संस्कारों का दिया संदेश; श्रीराम चरित मानस के आदर्शों पर हुआ मंथन…

झीट-महुदा। शक्ति केंद्र झीट-महुदा में आयोजित मानस संगोष्ठी में
अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। संगोष्ठी में श्रीराम चरित मानस के आदर्शों, ज्ञान, भक्ति, मर्यादा, प्रेम और मानव जीवन के कल्याणकारी संदेशों पर विचार-विमर्श किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वक्ताओं ने गोस्वामी तुलसीदास जी की रचनाओं में निहित जीवन-मूल्यों और आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि मानव जीवन में अच्छे संस्कार, सदाचार, प्रेम, शांति और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देने वाला महत्वपूर्ण ग्रंथ है।

मानस संगोष्ठी के माध्यम से उपस्थित लोगों को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। आयोजन को समाज में सकारात्मक विचारों और संस्कारों के प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आयोजक समिति का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए सभी सदस्यों को साधुवाद एवं शुभकामनाएं दी गईं।

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे

* तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे... * सालों से आवेदन-निवेदन और खबरों का सिलसिला जारी.? * अफसरों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है