स्वास्थ्य रहने के लिए योग को बनाएं जीवन का अनिवार्य हिस्सा- लीना साहू सरपंच कौही

Advertisement

*विश्व योग दिवस पर कौही में बच्चों संग बड़े बुजुर्गो ने किया योग-प्राणायाम*
*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्थूल और यौगिक क्रियाएं, सूर्य नमस्कार आसन व प्राणायाम करवाए गए*
कौही : 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत एवं शाला परिवार कौही के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला कौही शाला प्रांगण में किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक एवं प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे ने स्थूल एवं यौगिक क्रियाएं, सूर्य नमस्कार आसन व प्राणायाम करवाए।

इस अवसर पर उपस्थित सरपंच श्रीमती लीना साहू ने उपस्थित जनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाते हुए प्रति दिवस योग एवं प्राणायाम करने प्रेरित किए।इस दौरान उपसरपंच हेमु सोनकर,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पंच गंगा राम साहू, सचिव द्वारिका यादव, रोजगार सहायक उमेन्द्र साहू, पंच सुकदेव निषाद, शिक्षक टोकेन्द्र बिजौरा, त्रिलोचन साहू, चन्द्रकांत नेताम , शिक्षा स्वयं सेवी श्रीमती लेखा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।

पाटन कांग्रेस का अभियान “एक पेड़ पाटन के नाम”

* "एक पेड़ पाटन के नाम" अभियान के तहत 90 पौधों का हुआ वृक्षारोपण... पाटन। नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा संचालित "एक पेड़ पाटन के...

दुर्ग: खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने की मांग…

* सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन... * ग्राम खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है