ग्राम बोरेन्दा मे मां कर्मा जयंती एवं मानसगान प्रतियोगीता मे शामिल हुए क्षेत्र के जिप. कल्पना नारद साहू 

रानीतराई – ग्राम बोरेन्दा में साहू समाज द्वारा आयोजित कर्मा जयंती में जिला पंचायत सदस्य कल्पना साहू शामिल हुये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जिला पंचायत सदस्य कल्पना साहू ने कहा कि कर्मा माता केवल साहू समाज ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण समाज के लिए आदर्श हैं। उनका जीवन परिश्रम, सत्य और सेवा के मार्ग को दर्शाता है।

उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को कर्मठता और संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया और कहा कि समाज का विकास तभी संभव है जब हम अपने सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करें। उन्होंने कार्यक्रम में साहू समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुये कहा कि समाज का उत्थान संगठित प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने शिक्षा, कृषि, व्यापार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए साहू समाज से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के दौरान साहू समाज ने मुख्य अतिथि कल्पना नारद साहू का स्वागत करते हुए समाज के उत्थान और विकास के लिये उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम मे शामिल- दिनेश साहू अध्यक्ष तह साहू संघ पाटन ,अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग गरीब दास साहू, डुलेश्वर् साहू,कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, कामेश् कश्यप ( सरपंच ग्राम पंचायत बोरेंदा), आकाश यादव, ईश्वर यादव, भागवत निषाद, गौतम कौर, लिना सुरेश साहू( सरपंच कौही), यशवंत साहू सरपंच जरवाय), ईश्वर निषाद( सरपंच केसरा) पर मंचासीन रहे! मुकेश साहू (अध्यक्ष साहू समाज बोरेन्दा) , मन्नू साहू, गीता साहू, अश्वनी साहू, खिलावन साहू , महेंद्र साहू, मोहन साहू, सोमन साहू, जितेंद्र साहू, रमा साहू, केंवरा साहू, खिलेश्वरी साहू, भूनेश्वरी साहू सहित समस्त साहू समाज उपस्थित रहे! यह जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सेन ने दिया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है