स्थानीय साहू समाज पाटन नगर द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्त माता कर्मा जयंती उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। साहू सदन ( अटारी ) पाटन मे शनिवार 29 मार्च को वृहद रूप से आयोजन किया जायेगा जिसमे सुबह 9 बजे से भक्त माता कर्मा जी की पूजा अर्चना, 9.30 बजे से सुसज्जित रथ के साथ भव्य क्लश यात्रा पुरे नगर मे भ्रमण करते हुए पुनः साहू सदन पहुंचेगी तत्पश्चात अतिथि आगमन, अतिथि स्वागत कार्यक्रम सहित अतिथियो द्वारा सामाजिक उद्बोधन,का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कल्पना नारद साहू होंगे। अध्यक्षता तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष दिनेश साहु करेंगे। विशेष अतिथि परिक्षेत्रीय साहू संघ आरसनरा हरिशंकर साहु , जनपद सदस्य दिनेश साहु ,एवं नगर पंचायत पाटन पार्षद श्री मति अनीता सरजू साहु होंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने स्थानीय साहू समाज पाटन नगर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी व वरिष्ठजनो की उपस्थिति रहेगी।उक्त जानकारी नगर साहू समाज के अध्यक्ष अनिल साहू नें मीडिया को शेयर किया है।




