पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के सबसे बड़े साहू बाहुल्य ग्राम भंसूली(के)में स्थानीय साहू समाज ने संत माता कर्मा की 1009 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।समारोह के मुख्य अतिथि दिनेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन,अध्यक्षता दुलेश्वर साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू संघ ने की।विशेष अतिथि कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जप पाटन,अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,गंगादीन साहू जिला प्रतिनिधि,पूरन साहू संयोजक जिला न्याय प्रकोष्ठ,रामनारायण साहू सचिव तहसील न्याय प्रकोष्ठ,चांदनी साहू उपाध्यक्ष परिक्षेत्र,गरीबदास साहू सचिव,डा के के साहू,गजाधर साहू,मानसिंह मंडल,भगवती साहू सरपंच,पद्मभूषण साहू उपसरपंच ने माता कर्मा की पूजा अर्चना कर सामाजिक बंधुओं एवं ग्रामवासियों की सुख,समृद्धि,शांति खुशहाली की मंगलकामना किए।
सभी अतिथियों ने संत माता कर्मा की त्याग,तपस्या,प्रेम भक्ति की ताकत से भगवान श्री कृष्ण को पाया था,उसी तरह से हम सबको आध्यात्मिक शांति, खुशहाली के लिए उनके बताए हुए सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर दिनेश साहू,महेश साहू,कमलेश साहू,किशोर साहू,गोपाल साहू,देवेंद्र मंडल,डा तामेश्वर साहू,महेंद्र हिरवानी,पवन साहू,मंथीर साहू,देवंतीन साहू,यशवंत साहू,श्रवण साहू,मधु साहू,महिष साहू,प्रेमु साहू,चंदन साहू,मोती साहू,टीका साहू,ईश्वर साहू,सेवा साहू,गजेंद्र साहू,गुणेश्वर साहू,पुराणिक,लक्ष्मण,भानु,चेला,उमाशंकर,जीवन,तरुण,गज्जू,विक्की,गोमती साहू,दुलारी साहू,मालती साहू,देवकी साहू,गीता साहू सहित सामाजिक बंधु एवं ग्रामवासी शामिल हुए।




