राकेश ठाकुर के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराने मीटर लगाओ अभियान का शुभारंभ

Advertisement

* स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराने मीटर लगाओ अभियान का शुभारंभ, धमधा नगर से जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में शुरू हुआ आवेदन अभियान, घर-घर पहुंचेंगे कांग्रेसजन…

राकेश ठाकुर के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराने मीटर लगाओ अभियान का शुभारंभदुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर के नेतृत्व में आज धमधा नगर से “स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराने मीटर लगाओ” अभियान का शुरुवात किया गया। अभियान के तहत बिजली उपभोक्ताओं से आवेदन पत्र भरवाने एवं आवेदन वितरित करने का कार्य प्रारंभ किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

यह आवेदन संबंधित क्षेत्रीय बिजली विभाग के अधिकारियों के नाम संबोधित हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ता अपने घरों में लगाए गए स्मार्ट मीटरों को हटाकर पुनः पुराने मीटर लगाए जाने की मांग कर रहे हैं।

पाटन ; विशाल “बोल बम कांवर यात्रा” में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को किया आमंत्रित

अभियान के शुरुवात में धमधा नगर में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने स्वयं आवेदन पत्र भरकर अभियान की शुरुआत की तथा संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्येक बिजली उपभोक्ता तक पहुंचेंगे, आवेदन पत्र वितरित करेंगे, उन्हें भरवाएंगे तथा सभी आवेदन एकत्रित कर सामूहिक रूप से बिजली विभाग के संबंधित कार्यालयों में जमा कराएंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता की सहमति और जानकारी के बिना बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर लगाए हैं। उपभोक्ताओं की अनुमति के बिना लगाए गए इन स्मार्ट मीटरों के कारण आम लोगों में भारी असंतोष व्याप्त है।

अब “पीएम आवास” के हितग्राहियों को मिलेगा “बेटी की शादी” पर “नि:शुल्क” गैस कनेक्शन

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद अनेक उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अत्यधिक बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं, जिससे मध्यम वर्ग, गरीब परिवार, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी तथा आम उपभोक्ता आर्थिक रूप से परेशान हैं।

श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनता की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। यदि किसी योजना से जनता को राहत मिलने के बजाय आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, तो ऐसी व्यवस्था पर पुनर्विचार करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता चाहती है कि उनकी सहमति के बिना लगाए गए स्मार्ट मीटर हटाए जाएं और पुनः पुराने बिजली मीटर लगाए जाएं।

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। आम नागरिक बार-बार अपनी समस्याएं लेकर बिजली विभाग के कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी शिकायतों का संतोषजनक समाधान नहीं किया जा रहा है। भाजपा सरकार जनता की इन समस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन बनी हुई है। यह अभियान पूरे जिले भर में चलाया जाएगा।

Rakesh thakur राकेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीणराकेश ठाकुर ने कहा कि “भारी-भरकम बिजली बिल से उपभोक्ता जनता त्रस्त है और भाजपा सरकार मस्त है। सरकार को आम जनता की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है और जब तक उपभोक्ताओं को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल धमधा नगर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के सभी ब्लॉकों, नगरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को आवेदन उपलब्ध कराएंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और सभी आवेदन एकत्रित कर विधिवत बिजली विभाग के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि बिजली उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से यह जनअभियान लगातार जारी रहेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे व्यापक जनआंदोलन भी किया जाएगा।

इस दौरान शिवकुमार वर्मा, राजीव गुप्ता, शमशीर कुरैशी, दानेश्वर साहू, मधुसूदन राणा, जीवन निर्मलकर, पप्पू सोनवानी, राज पटेल, राजेश मानिकपुरी, जालम पटेल, दिलीप वर्मा, अशोक कसार, अरुण साहू, लुमेश्वर पटेल, जितेन्द्र वर्मा, आकाश द्विवेदी, अनिल साहू, प्रहलाद यादव, रजत नायक, संतलाल बंजारे, उपेन्द्र बब्बू वैष्णव, सुरेंद्र यादव, ज्वाला साहू, श्रवण साहू, नवीन राजपूत, कलीम कुरैशी, रोमन पटेल, केबी वर्मा, परमेश्वर यादव, सुमंत ताम्रकार सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

पाटन; ब्लॉक स्तरीय पुतला दहन एवं विरोध-प्रदर्शन संपन्न

* पाटन कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय पुतला दहन एवं विरोध-प्रदर्शन संपन्न... पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार की नीतियों, परीक्षा अनियमितताओं एवं...

पाटन ; विशाल “बोल बम कांवर यात्रा” में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को किया आमंत्रित

* विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है