बेलौदी में हुआ कबड्डी खेल का आयोजन विजेता टीम को शील्ड देकर किया गया सम्मानित

जामगांव आर : पाटन विधनसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेलौदी में संकट मोचन फ्रेंड्स क्लब के तत्व धान में एक दिवसीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 40 टीमों ने भाग लिया सभी टीमों ने खिलाड़ी भावना का परिचय देते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि  खाद्य बीज निगम के पूर्व सदस्य श्री शंकर बघेल, मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य देव कुमार निषाद रहे । विषेष अतिथि सेक्टर प्रभारी छोटू बघेल, सरपंच प्रतिनिधि रामाधार वर्मा, हुकुमचंद निषाद, एच के धनकर रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता आयोजक समिति के अध्यक्ष ने किया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

अतिथियों ने कबड्डी के आयोजन के लिए फ्रेंड्स क्लब के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा की कबड्डी का आयोजन हर साल होना चाहिए कबड्डी हमारे ग्रामीण अंचल की पारंपरिक खेल है कबड्डी जोश एवं चतुराई का खेल है। अतिथियों के द्वारा विजेता टीम को पुरस्कृत कर शील्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में फ्रेंड्स क्लब के सदस्य चमन यादव, शिव यादव ,कुलदीप ठाकुर,बंटी हेमंत, यशवीर ,धनंजय, भूपेन, योगेश, कृष्णा, वीरेंद्र ,हर्ष, टिकेंद्र रघु, आदित्य, तामेंद्र, कुणाल, अरविंद ,जिगर , रवि एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है