राज्य स्तरीय कुश्ती में जमराव का जलवा

Advertisement

* राज्य स्तरीय कुश्ती में जमराव के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, लोकनाथ साहू ने जीता गोल्ड, अनिल नन्हारे ने सिल्वर…

जमराव। धमतरी में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता-2026 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में लोकनाथ साहू ने स्वर्ण पदक, जबकि अनिल नन्हारे ने रजत पदक हासिल किया।

 फेसबुक से जुड़े 

अंडर-14 के 35 किलोग्राम भार वर्ग में कक्षा सातवीं के छात्र लोकनाथ साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 52 किलोग्राम भार वर्ग में अनिल नन्हारे ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की सफलता से विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है।

राज्य स्तरीय कुश्ती में जमराव का जलवाग्राम पंचायत जमराव की सरपंच जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे गांव के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों से भी खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

खिलाड़ियों की सफलता पर विद्यालय की प्राचार्य गीता साहू, व्यायाम शिक्षक चंपा चतुर्वेदी, कुश्ती प्रशिक्षक स्वप्निल पवार, माता-पिता, गुरुजनों, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों सहित ग्रामीणों ने शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

श्री हीरा सिंह वर्मा जी बने छ.ग. पेंशनर समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष बने

* श्री हीरा सिंह वर्मा जी छ.ग. पेंशनर समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष बन... पाटन। छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज के प्रांतीय अध्यक्ष श्री चेतन भारती ने पेंशनर...

डेविड बघेल बने NSUI पाटन विधानसभा अध्यक्ष

* डेविड बघेल बने NSUI पाटन विधानसभा अध्यक्ष, NSUI ने डेविड बघेल को सौंपी पाटन की कमान... पाटन। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने संगठनात्मक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है