अंतर्राष्ट्रीय रामकथा वाचक दीदी मां मंदाकिनी ने समाजसेवी प्रणव शर्मा को आशीष स्वरूप भेंट की पूज्य श्री रामकिंकर महाराज जी की तस्वीर

Advertisement

पाटन 03 जनवरी: पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाहांदा (अ)में विगत दिनों तीन दिवसीय रामकथा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से संध्याकालीन मानस व्याख्यान हेतु अंतर्राष्ट्रीय रामकथा वाचक पूज्य दीदी मां मंदाकिनी जी उपस्थित रहीं। इस दौरान बड़ी संख्या क्षेत्रवासी कथा का रसपान करने पहुंचे।

कार्यक्रम के समापन के पश्चात आज पूज्य दीदी मां मंदाकिनी जी के प्रस्थान से पूर्व क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री प्रणव शर्मा ने उनसे मुलाकात कर उनका आभार प्रकट कर आशीष लिया। इस दौरान दीदी मां मंदाकिनी ने आशीर्वाद स्वरूप पूज्य श्री रामकिंकर महाराज जी की तस्वीर प्रणव शर्मा को भेंट की।

 फेसबुक से जुड़े 

इस सुअवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पंडवानी गायक एवं कार्यक्रम के आयोजक सदस्य श्री चेतन देवांगन सहित आदर्श मानस मंडली पहांदा एवं श्री रामकिंकर शिष्य सेवा समिति चरौदा भिलाई के जी गणमान्य जन मौजूद रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

छग सहा शिक्षक फेडरेशन, पाटन द्वारा हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह सम्पन्न

* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न... पाटन : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है