सड़क पर बिना अनुमति के ब्रेकर बनवाने में सफल हो रहे हैं रसूखदार

अमलेश्वर 20 नवंबर : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव परसदा एवं मगरघटा के बीच बने पुल अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। जिसका पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। वही नाले के ऊपर फार्म हाउस वाले बिना अनुमति के रोड पर ब्रेकर बना दिया है। जिससे कई लोगों की गिरने की खबर सामने आई है। पीडब्ल्यूडी विभाग को पता चलने पर उक्त ब्रेकर को कर्मचारियों के द्वारा तोड़ने की प्रक्रिया चालू किया गया है। जिसे आवागमन सुचारू रूप से चल सके।

मिली जानकारी के अनुसार परसदा से कुम्हारी रोड पर भी इसी तरह जेनेसिस स्कूल के पास ब्रेकर बनाया गया था। बिना लोक निर्माण विभाग के अनुमति बगैर जिस पर कई लोग गिर गए जिसका हाथ पैर भी टूटने की खबर सामने आई थी। जिसे भी लोक निर्माण विभाग के द्वारा संज्ञान में लेकर तोड़ा गया। आवागमन करने वाले लोगों का कहना है कि इस तरह से बिना अनुमति के रोड पर ब्रेकर बनाने वाले के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वहीं लोगों का कहना है कि आबादी क्षेत्र में ब्रेकर नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है आबादी क्षेत्र में ब्रेकर लगाने की अनुमति लगातार ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है लेकिन विभाग ब्रेकर बनाने में रुचि नहीं ले रहा है। वहीं रसूखदार लोग अपने मर्जी से रोड में कहीं पर भी ब्रेकर बनवा देते हैं जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं अपने प्रतिष्ठान या फार्म हाउस के पास पूंजीपति लोग ब्रेकर बना लेते हैं जिस पर किसी भी प्रकार की विभाग के द्वारा कार्यवाही नहीं की जा रही है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है