केसरा के मीडिया एंटरटेनमेंट विषय के विद्यार्थियों का इंडस्ट्रियल विज़िट

* श्री सिनेमा पाटन में मीडिया विद्यार्थियों का सफल इंडस्ट्रियल विज़िट…
* शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केसरा के छात्रों ने जाना मनोरंजन जगत का वास्तविक कार्यप्रणाली…

पाटन/दुर्ग: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केसरा के मीडिया एंटरटेनमेंट विषय के विद्यार्थियों का इंडस्ट्रियल विज़िट श्री सिनेमा पाटन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मनोरंजन उद्योग की तकनीकी और प्रायोगिक प्रक्रिया से अवगत कराना था।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

भ्रमण के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कैमरा संचालन, डिजिटल प्रोजेक्शन सिस्टम, साउंड कंट्रोल, लाइटिंग व्यवस्था, फिल्म स्क्रीनिंग प्रक्रिया,

तथा सिनेमा प्रबंधन जैसे अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। छात्रों ने इन सभी प्रक्रियाओं को लाइव देखकर व्यावहारिक समझ विकसित की।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में कौशल, रुचि और करियर के अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

वहीं, श्री सिनेमा पाटन के प्रबंधक ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे उपयोगी इंडस्ट्रियल विज़िट के लिए संस्था सदैव सहयोग हेतु तत्पर रहेगी। इस कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय परिवार, सिनेमा प्रबंधन एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है