अहिवारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ, 56 गांवों को मिलेगा लाभ

Advertisement

दुर्ग 10 अक्टूबर: प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने अहिवारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का उद्घाटन किया। यह कार्यालय नगर पालिका परिषद अहिवारा के रैन बसेरा परिसर में स्थापित किया गया है। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री विजय बघेल और विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस कार्यालय से अब क्षेत्र के 56 गांवों के लोगों को भूमि पंजीयन की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिलेगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। पहले यह कार्य भिलाई या धमधा कार्यालयों में होता था। वित्त मंत्री ने रजिस्ट्री की नई तकनीकी प्रक्रिया जैसे ई-स्टाम्प, पेपरलेस प्रणाली और ‘सुगम ऐप’ के माध्यम से पंजीयन की जानकारी दी। उन्होंने एक वर्ष में आदर्श पंजीयन कार्यालय तैयार करने का भी भरोसा दिलाया। मंत्री द्वय ने अहिवारा में केंद्रीय विद्यालय खोलने और पुराने मकानों के नियमितीकरण के लिए भी प्रयास करने की बात कही।

दुर्ग: खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने की मांग…

* सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन... * ग्राम खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण...

पाटन क्षेत्र के साथ भेदभाव, शाला प्रवेशोत्सव पर कांग्रेस का हमला

* शाला प्रवेशोत्सव पर कांग्रेस का हमला, राकेश ठाकुर बोले - पाटन को थमाया झुनझुना, शिक्षा की समस्याओं पर रही चुप्पी... * पाटन क्षेत्र के...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है