समर क्लास में पूर्व जनपद सदस्य एवं सरपंच के घर पहुंचे बच्चे,तिलक लगाकर कराए मुंह मीठा 

Advertisement

रानीतराई 04 अप्रैल : विकास खंड पाटन अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला कौही में चल रहे समर क्लास के दूसरे दिन शुक्रवार 4 अप्रैल को बच्चों ने घर निर्माण को जाना।
इस दौरान बच्चे गली भ्रमण करते हुए *पूर्व जनपद सदस्य रमन टिकरिहा एवं पूर्व सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा के निर्माणाधीन घर का अवलोकन करने पहुंचे। जहां बच्चों का तिलक लगाकर व मुंह मीठा करा कर उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किए।* साथ ही *शिक्षकों के द्वारा समर क्लास के माध्यम से कराए जा रहे इस अभिनव पहल की प्रशंसा करते हुए इसे बच्चों के सीखने के क्रम में प्रशंसनीय कार्य बताया।
इसके अलावा कच्ची घर को तोड़कर पक्की घर बना रहे लक्ष्मीनारायण साहू के घर निर्माण के प्रारंभिक स्तर के कार्य को भी देखा और जाना।
बच्चों ने भ्रमण के दौरान यह भी देखा कि *प्रधानमंत्री आवास योजना से लोगों के पक्का आवास का सपना साकार हो रहा है। जिसपर लोगों ने सरकार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किए।

बच्चों ने शिक्षकों, मकान मालिक एवं मकान ठेकेदार के माध्यम से मकान निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री, विभिन्न चरण, पानी, बिजली, शुद्ध हवा,भवन निर्माण में बरतने वाली सावधानियां व ध्यान देने वाली आवश्यक बातें साथ में शौचालय ,वाटर हार्वेस्टिंग,सोलर एनर्जी के निर्माण से संबंधित जानकारी प्राप्त किए।
बच्चों ने भविष्य में अपने घर के निर्माण में उपरोक्त जानकारी का प्रयोग कर सुंदर घर बनाने की इच्छा जाहिर किए।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई पवन ठाकुर के दुर्ग स्थानांतरण के बाद कल ही ममता टावरी को मिला था मुख्य...

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार रामेश्वरी सेन को मिला न्याय, श्रम विभाग ने सुधारी गलती; अब श्रमिक योजनाओं का...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है