प्रतिबंधित लकड़ी का अवैध परिवहन, 5 वाहन हुई जप्त

प्रतिबंधित काष्ठों का अवैध परिवहन पकड़ाया, हुई जप्ती

दुर्ग : जिले के धमधा एवं पाटन वृत्त में वन विभाग की विभागीय टीम/विभागीय अधिकारियों द्वारा 04 दिसम्बर 2025 को निर्धारित रोस्टर एवं रात्रि गश्त के दौरान प्रतिबंधित काष्ठों का अवैध परिवहन किये जा रहे 05 वाहनों को पकड़कर जप्ती की कार्यवाही करते हुए वन अपराध क्रमांक 76/22, 76/23, 76/24, 76/25, 53/24 दिनांक 05 दिसम्बर 2025 पंजीबद्ध किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वहीं 04 वाहनों, वाहन क्रमांक सी.जी. 04 जे.सी. 8048, सी.जी. 06 एम. 0463, सी.जी. 07 सी.ए. 1055, सी.जी. 07 सी. 7985 को जप्ती कर पाटन डिपो में रखा गया। एक वाहन सी.जी. 04 जे.डी. 7725 कुम्हारी डिपो में रखा गया है।

डीएफओ श्री दिपेश कपिल के अनुसार नियमानुसार अभियुक्तों से मुआवजा की राशि अधिरोपित करते हुए प्रतिबंधित काष्ठों को राजसात की कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकार वन संरक्षण प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभाग द्वारा सघन/सतत निरीक्षण कर आरामिलों एवं अवैध परिवहन पर कड़ा कार्यवाही करते हुए नियमानुसार वन अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है