नगर पालिका अमलेश्वर में आरक्षित महिला होने पर कौन हो सकते हैं निर्वाचित पालिका अध्यक्ष

Advertisement

अमलेश्वर 09 नवंबर : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में नगर पालिका चुनाव को लेकर के दावेदारों की बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रचार प्रसार शुरू हो गया है। हालांकि अभी चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। अध्यक्ष सहित 18 पार्षदों का चुनाव संपन्न किया जाएगा। जिसके लिए प्रशासन स्तर पर तैयारी भी की जा रही है। वही भाजपा और कांग्रेस के अध्यक्ष पद सहित पार्षदों के लिए दावेदारी की जा रही है। पुरुष वर्ग से सबसे ज्यादा दिखाई पड़ रहा है। वही यदि आरक्षित महिला अध्यक्ष होता है तो कौन हो सकते हैं किसकी होगी दावेदारी, कौन बनेगी प्रथम निर्वाचित महिला नगर पालिका अध्यक्ष।

देखिए भाजपा और कांग्रेस से महिला नेत्रियों का लिस्ट। सर्वप्रथम हम कांग्रेस के पूर्व पार्षदों सहित अध्यक्ष का नाम बताते हैं सुश्री नंदिनी पठारी, श्रीमती ईश्वरी सोनकर, श्रीमती दुलारी साहू, श्रीमती द्रोपती निषाद, निर्मला साहू, कमला शर्मा, ममता नाग हो सकते हैं कांग्रेस के प्रत्याशी। वहीं यदि हम भाजपा की बात करें तो जनपद सदस्य रेवती दयानंद सोनकर का नाम सबसे आगे आता है, उसके बाद पुष्पा सोनकर ,गौरी साहू ,लक्ष्मी देवांगन, सुनीता साहू ,भारतीय यादव ,विद्या साहू का भी नाम सामने आ सकता है। इनके अलावा और भी कांग्रेस और भाजपा में जमीनी कार्यकर्ता है क्या उन्हें मौका देगी पार्टी यह बड़ा सवाल है। अब देखना यह है की नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में आरक्षण के बाद महिला अध्यक्ष होगी या फिर पुरुष अध्यक्ष होगा यह नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है