शिक्षकों एवं समाज के उत्कृष्ट व्यक्तियों का सम्मान समारोह 22 सितंबर को आयोजित

दुर्ग 20 सितंबर : छात्र व शिक्षक के सर्वांगीण विकास तथा समाज सेवा हेतु संकल्पित संस्था शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ समग्र विकास मंच के तत्वाधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन 22 सितंबर को खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग में रखा गया है। आपको बता दें उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं समाज के उत्कृष्ट व्यक्तियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निधि चंद्राकर अध्यक्ष उड़ान नई दिशा छत्तीसगढ़, रवि सिंगौर युवा जिला अध्यक्ष लोधी समाज दुर्ग होंगे।उक्त जानकारी परस राम साहू सेवानिवृत शिक्षक ने दी है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है