सांसद खेल महोत्सव का सेजस जामगांव आर मंडल में भव्य शुभारंभ

जामगांव आर (संतोष देवांगन): दुर्ग जिला के दक्षिण पाटन अंतर्गत जामगांव-आर में “सांसद खेल महोत्सव” का शुभारंभ सोमवार को जामगांव आर मंडल के ग्राम सेजस में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह आयोजन गांव के खेल और सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जामगांव आर के सरपंच श्री रूपेन्द्र शुक्ला की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री श्रीमती शैलेन्दी मंडावी ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके साथ श्री मुकेश साहू, श्री सीताराम साहू, श्री मेघनाथ सागरवंशी, श्री नरेश केला और श्री अंगेश्वर साहू भी मंच पर मौजूद रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम के आयोजन में सेजस जामगांव आर के प्राचार्य ठाकुर सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय प्राथमिक शाला के सभी छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

गांव की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भी कार्यक्रम की विशेषता रही। श्रीमती भारती साहू, मालती साहू, तामेश्वरी साहू, ज्ञानेश्वरी साहू, धनेश्वरी पटेल, सरोज यादव, परमेश्वरी साहू, टेमन साहू, कीर्ति साहू, सीमा सेन सहित अनेक महिलाओं ने आयोजन में योगदान दिया।

पूरे गांव के समस्त बच्चे, शिक्षकगण एवं ग्रामीणों की उपस्थिति ने इस महोत्सव को एक जनउत्सव का रूप दे दिया। इस अवसर पर खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है