सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, सांकरा में सम्पन्न

सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, सांकरा में सम्पन्न

सांकरा-अमलेश्वर: सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, सांकरा में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति दुर्ग उपस्थित रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि पाटन तथा श्री कमलेश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष अमलेश्वर ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर युवा सरपंच श्री रवि सिंगौर, सांसद प्रतिनिधि श्री मनहरण सिंगौर, उपसरपंच श्री रामशरण बंधे, पंचगण श्री तुलाराम सिंगौर, श्री महेन्द्र पारधी, श्री तिहारु बघेल, श्री कामता सिंगौर और श्री नागेश सिंगौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं की खोज और उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करना रहा।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है