26 नवंबर को रानीतराई में “संविधान दिवस” का भव्य आयोजन

* संविधान की प्रस्तावना गूँजेगी रानीतराई के स्कूल में…
* विद्यालय की बेटियाँ पेश करेंगी सांस्कृतिक झलकियाँ, संविधान दिवस पर होगा विशेष कार्यक्रम…

रानीतराई :
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में आगामी 26 नवम्बर 2025, बुधवार को संविधान दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा निर्मित भारत के श्रेष्ठ संविधान की गरिमा और उसके महत्व को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।

भारत का संविधान, जिसे बाबा साहब की अगुवाई में 2 वर्ष 11 माह 18 दिनों की कठोर साधना और श्रम से तैयार किया गया, 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत, अधिनियमित और राष्ट्र को समर्पित किया गया था। इसी ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए विद्यालय परिवार एवं स्थानीय समाजजन मिलकर यह समारोह मना रहे हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे दीप प्रज्वलन और संविधान गीत के साथ होगी। इसके बाद 1:15 बजे संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया जाएगा। 1:30 बजे से अतिथियों का स्वागत वक्तव्य निर्धारित है। समारोह में विद्यालय की बालिकाएँ विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी देंगी, जो भारतीय लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को समर्पित होंगी।

आयोजक सतनामी, आसरा पाटन एवं विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को समारोह में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है