“दो बूंद जिंदगी की” का संदेश देते हुए सरपंच रवि सिंगौर ने पिलाया पोलियो ड्राफ्

* सांकरा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सरपंच रवि सिंगौर ने पिलाई बच्चों को दवा…
* राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: सरपंच ने बच्चों को दवा पिलाकर किया उद्घाटन…

सांकरा : उप स्वास्थ्य केंद्र सांकरा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने स्वयं आगे बढ़कर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान सरपंच रवि सिंगौर ने उपस्थित अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि “दो बूंद जिंदगी की” हर बच्चे के स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए सभी माता-पिता को जागरूक होकर अपने बच्चों को समय पर पोलियो ड्रॉप्स अवश्य पिलानी चाहिए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। स्वास्थ्य कर्मियों ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पोलियो उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान बच्चों को आजीवन विकलांगता से बचाने में सहायक है। उक्त कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है