गणेश प्रतिमा का टब में विसर्जन: पर्यावरण मित्र समिति की 12वीं मिसाल

अमलेश्वर में श्रीगणेश मूर्ति का टब में विसर्जन: पर्यावरण मित्र समिति की अनूठी पहल

अमलेश्वर (6 सितंबर): छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल करते हुए मिट्टी से बनी ढाई इंच की श्री गणेश प्रतिमा का टब में विधिवत विसर्जन किया। यह समिति द्वारा लगातार 12वां वर्ष है जब गणेश चतुर्थी पर छोटी और पारिस्थितिक दृष्टि से अनुकूल प्रतिमा की स्थापना की गई।

शिवपार्क कॉलोनी, नगरपालिका परिषद अमलेश्वर में 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के दिन यह प्रतिमा स्थापित की गई थी। 6 सितंबर को विधिपूर्वक विसर्जन किया गया, जिसमें समिति के वरिष्ठ सलाहकार ललित कुमार बिजौरा, अध्यक्ष डॉ. अश्वनी साहू, जी.पी. तिवारी, श्रीमती अदिति बिजौरा, दिव्यांश बिजौरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वरिष्ठ सलाहकार ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि समिति जल प्रदूषण को रोकने, छोटे जलजीवों की रक्षा और आमजन को जागरूक करने के लिए हर वर्ष यह पहल करती है।

उन्होंने कहा कि बड़ी प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) मूर्तियों से जल स्रोत प्रदूषित होते हैं, जबकि छोटी मिट्टी की मूर्तियों से न केवल पर्यावरण सुरक्षित रहता है बल्कि विसर्जन के बाद की मिट्टी व जल को पौधरोपण में भी उपयोग किया जा सकता है।

समिति का यह प्रयास न केवल धार्मिक भावनाओं का सम्मान करता है बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का परिचायक भी है।

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है