पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 01 नवंबर को आएंगे औंधी,राज्य उत्सव के कार्यक्रम में होंगे शामिल

भिलाई तीन 31 अक्टूबर : पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम औंधी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बहुउद्देशीय आयोजन समिति एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से लगातार 24 वां वर्ष छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं मंडाई मेला का आयोजन 1 नवंबर को रखा गया है।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन होंगे।कार्यक्रम के अध्यक्षता मोनू साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में विराजमान देवेन्द्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन , महेन्द्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती पुष्पलता ठाकुर, उप सरपंच विक्की यादव होंगे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से कलश यात्रा, दोपहर 12 बजे से गांव के देवी देवताओं की पूजा अर्चना ,दोपहर 2 बजे से गांव के महिलाओ एवं बच्चों का खेलकुद, शाम 5 बजे बच्चों का रिकार्डिंग डांस ,रात 8 बजे अतिथि आगमन एवं सम्मान समारोह पुरूषकार वितरण, रात्रिकालिन बेला में 9.30 बजे से छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम शिव भोला नाच पार्टी करमतला (जालबांधा ) जिला खैरागढ़ की प्रस्तुति होगी ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

बच्चों के भविष्य के प्रति पालक चिंतित, सुधार हेतु शा.प्रा.शा. कौही में 10 बिन्दुओं पर चर्चा

रानीतराई। शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शनिवार 3 अक्टूबर को आयोजित शाला प्रबंधन समिति के बैठक में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति चिंतित...

भिलाई : श्रमिक सभा ने 11 सूत्रीय मांग को लेकर सेल अध्यक्ष के नाम “सांसद विजय बघेल” को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी के निज निवास सेक्टर 5 भिलाई में श्रमिक सभा ने सेल अध्यक्षों के 11 सूत्रीय मांग पत्र सांसद...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है