पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा पाटन के दौरे पर रहेंगे आज

पाटन 19 नवंबर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन के दौरे पर रहेंगे आज। श्री बघेल विभिन्न विकास कार्यों का क्षेत्र में करेंगे लोकार्पण एवं भूमि पूजन।

आपको बता दें श्री बघेल निर्धारित समय अनुसार भिलाई तीन निवास से 11:15 पर प्रस्थान करेंगे 12:00 बजे विकासखंड पाटन के ग्राम केसरा पहुंचेंगे जहां सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। तत्पश्चात श्री बघेल 1:30 पर ग्राम रानीतराई पहुंचेंगे जहां जन जागरण अभियान एवं भूमि पूजन शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। श्री बघेल 3:00 बजे ग्राम पंचायत अरमरी खुर्द पहुंचेंगे जहां भूमि पूजन एवं लोकार्पण के कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात 4:30 स्टेशन चौक कुम्हारी पहुंचेंगे और 5:30 ग्राम पंचायत नारधी पहुंचेंगे जहां नवीन पंचायत भवन सहित विभिन्न विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और श्री बघेल का स्वागत करेंगे। वही क्षेत्र के जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू अपने क्षेत्र में और जिला पंचायत सभापति मोनू साहू अपने क्षेत्र में श्री बघेल का अगवानी करेंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

खुद जियो-औरो को भी जीने दो (लेख -राजेंद्र मार्कण्डेय)

खुद जियो-औरो को भी जीने दो (लेख-रचना - राजेंद्र मार्कण्डेय शिक्षादूत) नवरात्रि का आज अष्टमी तिथि था। दूर गांव में परिचित मित्र के घर जवारा...

बच्चों के भविष्य के प्रति पालक चिंतित, सुधार हेतु शा.प्रा.शा. कौही में 10 बिन्दुओं पर चर्चा

रानीतराई। शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शनिवार 3 अक्टूबर को आयोजित शाला प्रबंधन समिति के बैठक में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति चिंतित...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है