अम्लेश्वर 08 अक्टूबर : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत झीट में इस बार नवरात्रि कुछ अलग अंदाज़ में मनाया जा रहा है। जहां पर धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में भूत प्रेत का आकर्षक झांकी का प्रदर्शन किया गया है। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध देवी माताओ का भी किया गया है स्थापना। रोजाना 05: 00 से रात्रि 12:00 बजे तक चालू रहता है झांकी। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झीट के सार्वजनिक दुर्गा उत्सव एवं भूत बंगला झांकी का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ,किसान नेता राकेश ठाकुर, जनपद सदस्य अंशु रजक ,सेक्टर प्रभारी राजेश्वर सिन्हा, तहसील सतनामी समाज अध्यक्ष संतराम कुर्रे, परीक्षेत्रीय साहू समाज अध्यक्ष कल्याण साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



