मोहभट्ठा में महालक्ष्मी पूजन एवं लोकार्पण समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

जामगांव आर 03 नवंबर। दीपावली महापर्व के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम मोहभट्ठा में नव जागरण युवा समिति द्वारा विराजित माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि,शांति,खुशहाली की मंगलकामना किए।

श्री बघेल जी ने दीपावली एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हमने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा,सुरक्षा,सौहाद्र,समृद्ध,शांति,खुशहाली के लिए योजना बनाकर सभी वर्गों को न्याय दिलाने का कार्य किया था।बीजेपी सरकार में दिवाली की रौनक फीकी पड़ गई है,चारों तरफ अशांति,हिंसा,हत्या,बलात्कार,आगजनी का वातावरण निर्मित हो गया है।सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कार्य निरंतर जारी है। जाति,धर्म,सांप्रदायिकता की लड़ाई कर आपसी भाई चारे भावना समाप्त कर रहे है।
आगे उन्होंने किसानों को हक की लड़ाई लड़नें को तैयार रहने के लिए कहा।हमने किसानों से जो वादा किया निभाया था,2018 से पहले 80लाख मीट्रिक टन से 2023में बढ़ाकर 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदे।पंजीकृत किसानों की संख्या बढ़ी।प्रत्येक वर्ष 2500/में मूल्य निर्धारित के बाद भी 2640/का दाम,1नवंबर से 31 जनवरी तक खरीदी का लक्ष्य रखकर पूरी व्यवस्था से धान खरीदे।
आगे उन्होंने साय सरकार पर निशाना साधते हुए किसानों की धान खरीदने में कोई कोताही नहीं बरतने की चेतावनी दी।15 नवंबर से 31जनवरी में सिर्फ 40 दिन ही खरीदी,बारदाने,उठाव, मिलिंग सहित सभी कार्य 160 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य पूरा करने में असंभव की स्थिति है।कुल मिलाकर किसानों से अन्याय होने वाला है।राजस्व अधिकारियों,पंचायत सचिव तक को अनावरी रिपोर्ट कम बनाने का सिस्टम के लिए किसान भाइयों को सावधानी एवं सतर्कता बरतने पड़ेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने सामुदायिक भवन(20लाख)का लोकार्पण फीता काटकर एवं विधायक निधि से मोहभट्ठा एवं भंसूली आर में भवन निर्माण की राशि(10.5लाख) स्वीकृत की।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

अध्यक्षीय उद्बोधन में जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने महापर्व दीपोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ क्षेत्र में हुए सिंचाई,सड़क,स्वास्थ्य,शिक्षा,अधोसंरचना में हुए विकास कार्यों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप,आशीष वर्मा,उमाकांत चंद्राकर,रूपेंद्र शुक्ला,रूपचंद साहू सभापति,लक्ष्मी चंद्राकर सरपंच,उमाशंकर बंछोर,संजय बंछोर,मिश्री वर्मा,भुनेश्वर वर्मा,विनोद बंछोर,हेमलाल सोनवानी,जीधन ठाकुर,दुजनारायण चतुर्वेदी,डेविड चंद्राकर,मोरज चंद्राकर,संतोष देवांगन,गुहा चंदेल,पवन मारकंडे,रामनाथ बघेल आयोजक समिति एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है