पूर्व केबिनेट मंत्री एवं अमलेश्वर नगर पालिका चुनाव समन्वयक रमशिला साहू ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

Advertisement

अमलेश्वर  03 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने सोमवार को धुंआधार डोर टू डोर जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया। कार्यकर्ताओं और वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों के साथ मिलकर वे वार्ड क्रमांक 01, 03, 08 और 16 में प्रचार प्रसार किया भाजपा के लिए समर्थन मांगा। जबकि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रेवती सोनकर, लक्ष्मी देवांगन, शीतला मिश्रा के नेतृत्व में कई वार्डो में समानांतर जनसंपर्क स्थापित किया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने भाजपा के विकास के कई योजनाओं को गिनाया जैसे महतारी वंदन योजना, 3100 रुपए धान की कीमत, आवास योजना आदि। उन्होंने घर घर पहुंचकर जनता को मिल रहे सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी भी ली।

अमलेश्वर नगर पालिका चुनाव कार्यालय में पूर्व केबिनेट मंत्री एवं अमलेश्वर चुनाव भाजपा समन्वयक रमशिला साहू ने कार्यकर्ताओं एवं वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के साथ बैठक की इस बैठक में उन्होंने चुनाव तैयारियों का जायजा लिया, मतदान एवं प्रचार से जुड़ी बारीकियों से अवगत कराया साथ ही कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ाया। इस बैठक में अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, भाजपा चुनाव संचालक एवं मंडल महामंत्री कैलाश यादव समेत महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

यूरोसेम कंपनी की NOC रद्द करने, बहुमत से निर्णय

* घुघुवा(क) के आक्रोशित ग्रामवासियों ने यूरोसेम कंपनी को पंचायत द्वारा प्रदत्त NOC को रद्द करने लिया गया बहुमत से निर्णय... पाटन: क्षेत्र के ग्राम...

लो वोल्टेज से औंसर भाटापारा वासी परेशान

* लगातार लो वोल्टेज से औंसर भाटापारावासी परेशान,ग्रामीणों में भारी आक्रोश, विद्युत विभाग से की शिकायत... औसर: औंसर भाटापारा वार्ड 9 में पिछले कई महीनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है