सरल और पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया से किसान खुश, भूपेश ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

Advertisement

सरल और पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया से किसान खुश, किसान भूपेश ने व्यवस्था पर शासन-प्रशासन का जताया आभार…

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में चल रहा धान खरीदी अभियान किसानों के लिए आशा की नई किरण लेकर आया है।

 फेसबुक से जुड़े 

बता दें कि 15 नवंबर से शुरू हुआ यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से किसान समृद्ध और खुशहाल हो रहे हैं।

ग्राम पंचायत गनियारी के रसमड़ा उपार्जन केंद्र में सिलोदा गांव के किसान श्री भूपेश सिंह अपने दूसरे टोकन के तहत आज 96 क्विंटल धान की ब्रिकी की। कुल 5.19 हेक्टेयर का रकबा रखने वाले भूपेश सिंह पहले टोकन से भी धान बेच चुके हैं।

इस बार उन्होंने अपने खेतों में कावेरी किस्म का धान लगाया था, जिसकी पैदावार उन्हें संतोषजनक मिली। पिछले साल भी उनके धान की पैदावार अच्छी हुई थी।

भूपेश सिंह कहते हैं कि धान की यह फसल हमारे लिए सिर्फ अनाज नहीं, बल्कि सालभर की मेहनत का प्रतिफल है। इसी से हमारा घर-परिवार चलता है, बच्चों की पढ़ाई होती है और जीवन सुचारू रूप से चलता है। यह हमारी रोज़ी-रोटी है, जीवन का आधार है।

वहीं उपार्जन केंद्र में खूब रौनक थी। बारदाने भरने, तौलने, सिलाई करने और धान को उसकी क्वालिटी के अनुसार स्टैक में व्यवस्थित रखने के लिए समिति के कर्मचारी लगातार सक्रिय थे। खरीदी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी तरीके से पूरी हो रही है, जिसके लिए श्री सिंह ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , हजारों उपभोक्ता परेशान…

* तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , छ महीने से मोबाइल नेटवर्क की हालत खराब, हजारों उपभोक्ता परेशान... * कस्टमर केयर में शिकायतों की...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है