जिले में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या के समाधान हेतु नियंत्रण प्रकोष्ठ की स्थापना

दुर्ग,28 मार्च / ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण एवं सुचारू रूप से संचालन/संधारण हेतु जिला स्तर पर पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का मोबाइल नम्बर 9827191230 है।

नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड सहायक अभियंता श्री प्रकाश सिंह ठाकुर मो.न. 9827191230 है। इसी प्रकार नियंत्रण प्रकोष्ठ सहायक श्री भागवत मानिकपुरी 9755903273 सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक, श्री ईश्वर देवांगन 9329682835 दोपहर 2 से रात 8 बजे तक रहेंगे।
प्रकोष्ठ में पेयजल समस्या के निराकरण से संबंधित डाक एवं पत्राचार प्रकोष्ठ प्रभारी के नेतृत्व में सहायक मानचित्रकार श्री धनसिंह सिन्हा द्वारा किया जाएगा। प्रकोष्ठ प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक कार्य करेंगे। प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु एक रजिस्टर संधारित किया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन के प्राप्त शिकायतों का पूर्ण विवरण दर्ज होगा एवं संबंधित सहायक अभियंताओं/उप अभियंताओं को शिकायत से अवगत कराएंगे एवं शिकायत की तिथिवार निराकरण संबंधी जानकारी का स्पष्ट उल्लेख रजिस्टर में होगा।
उपखंड स्तर पर पेयजल प्रकोष्ठ के तहत 15 जून 2025 तक अपने आबंटित कार्य के अतिरिक्त पेयजल प्रकोष्ठ से संबंधित कार्य करेंगे। विकासखंड दुर्ग/धमधा प्रभारी उप अभियंता श्री प्रतिक मिश्रा 9752314143, गायत्री वैष्णव 7999843595, श्री विशाल गेडाम 9406049040, कु.कल्पना पोया 8889278847 रहेगी। उपखंड कार्यालय पाटन प्रभारी सहायक अभियंता श्री एम.ए.खान 9425555084, उप अभियंता श्रीमती पल्लवी ध्रुव 8249591211, सुमन साहू 7587143332, बिमला ठाकुर 7692069292 रहेंगे। जिला स्तर पर खंड कार्यालय दुर्ग एवं प्रत्येक उपखंड मुख्यालय तथा विकासखंड स्तर पर समस्त जनपद पंचायत मुख्यालय में शिकायत पंजी संधारित की जाएगी। शिकायत/सुधार उक्त स्थलों पर दर्ज किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त विभागीय टोल फ्री नम्बर 1800233008 में भी शिकायत/सुधार दर्ज किया जा सकता है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है