दुर्ग में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व पर जोर

* दुर्ग यातायात पुलिस का अभिनव अभियान: नियम पालन करने वालों को मिला गुलाब
* “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” नीति के संदेश से जागरूक हुए भिलाईवासी

भिलाई। सामाजिक संस्था दिशा एवं यातायात पुलिस दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में 31 अगस्त 2025 को सेक्टर-10 रेल चौक, भिलाई में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सावधानियां अपनाने का संदेश देना था।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अभियान के दौरान नागरिकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का महत्व, बाइक पर तीन सवारी बैठाने और मालवाहक वाहनों में यात्रा करने जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों से बचने की सलाह दी गई।  यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया, ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हों।

इस अवसर पर यातायात पुलिस ने “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” नीति की जानकारी दी। इस नीति का मकसद दंड देना नहीं, बल्कि नागरिकों को यह समझाना है कि हेलमेट पहनकर ही अपनी और दूसरों की जान बचाई जा सकती है।
यातायात विभाग ने की यह अपील
• दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें।
• चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
• मालवाहक वाहनों में यात्रा न करें तथा बाइक पर तीन सवारी से बचें।
• यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है