अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य”- डॉ नंदा गुरवारा

Advertisement

पाटन : प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 21 जून 2025 को शासकीय महाविद्यालय पाटन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के उद्बोधन से किया गया।

यह भी पढ़े : पाटन पुलिस के हाथों गांजे के साथ “मधु साहू (पारधी)” गिरफ्तार

 फेसबुक से जुड़े 

योग की परिभाषा महत्व प्राणायाम आसनों के स्वास्थ्यगत महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य डॉ. नंदा गुरवारा ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश भर में प्रसारित संदेश का वाचन किया। साथ ही सभी को योग दिवस पर शपथ भी दिलाई गई।

यह भी पढ़े : नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए पाटन कालेज में हेल्प डेस्क सुविधा प्रारंभ

प्राचार्य डॉ. नंदा गुरवारा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए इस वर्ष के योग दिवस के मूल उद्देश्य योग एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लक्ष्य की पूर्ति के लिए अपील भी की। इसके पश्चात् दुर्ग से पधारी योग योग फाउंडेशन की योग प्रशिक्षक कु.अंजू बैरागी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से प्राणायाम सूक्ष्म व्यायाम एवं विभिन्न आसनों को करवाया।

यह भी पढ़े : प्रयास विद्यालय प्रवेश हेतु संशोधित चयन एवं प्रतीक्षा सूची पोर्टल पर अपलोड

ज्ञात हो कि कु.अंजू बैरागी पाटन महाविद्यालय की भूतपूर्व छात्र रही है। योग के पश्चात् महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी गण एवं पाटन के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्राचार्य

पाटन कांग्रेस का अभियान “एक पेड़ पाटन के नाम”

* "एक पेड़ पाटन के नाम" अभियान के तहत 90 पौधों का हुआ वृक्षारोपण... पाटन। नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा संचालित "एक पेड़ पाटन के...

दुर्ग: खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने की मांग…

* सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन... * ग्राम खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है