दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ पुरई में सुना मन की बात

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत रविवार को ग्राम पुरई में बूथ 127 नम्बर वार्ड 16 पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यकर्ताओं के साथ सुना । 27 अक्टूबर 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। बता दें कि मन की बात का यह 115वां एपिसोड है l

डिजिटल अरेस्ट, गेमिंग और फिटनेस ये हैं पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम की खास बातें रही

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

मन की बात कार्यक्रम में आज पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट का जिक्र किया। ये मुद्दा पिछले कई दिनों से देश में सुर्खियां बटोर रहा था। इसी पर बात करते हुए पीएम मोदी ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपनी बात रखी। पीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल फ्रॉड से सावधान रहने की जरूरत है। डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए समाज में जागरूकता लाने की जरूरत है। उन्होंने ये भी बताया कि फ्रॉड कॉल आए तो सबसे पहले ‘रूके, सोचें और फिर ऐक्शन’ लें। डिजिटल अरेस्ट सिर्फ झूठ और फ्ऱॉड है। क्योंकि कोई भी जांच एजेंसी वीडियो कॉल नहीं करती।

डिजिटल अरेस्ट पर कैसे करें बचाव
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट से बचाव का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी इस तरह कोई कॉल आए तो सबसे पहले रुको, सोचो और फिर एक्शन लो, जल्दबाजी में कोई भी कदम नहीं उठाना है। दूसरी बात सोचो की कैसे कोई एजेंसी आपसे इस तरह से पूछताछ कर सकती है। वीडियो कॉल पर धमकी दे सकती है। जब कभी भी ऐसा हो तो सबसे पहले स्क्रीनशॉट लें और हो सके तो रिकॉर्ड भी करें। इसकी कंप्लेंट आप 1930 पर डायल करके भी कर सकते हैं। इसके अलावा cybercrime.gov.in पर भी अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शीतल ठाकुर, महामंत्री सोनू राजपूत रूपेश पारख, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण यदु, प्रशांति ठाकुर, छबिलाल साहू, संतु कुमार, सुखित यादव, लोकनाथ साहू, नोहर साहू थालेश्वर साहू, लक्ष्मीकांत साहू यादराम यादव रामेश्वर यादव चेतन साहू गजेंद्र साहू उदय राम साहू चमन पटेल हेमलता साहू सावित्री साहू, रुक्मणी साहू तोमीन साहू, सरिता शर्मा,श्यामा साहू ,प्रमिला साहू, सुनीता साहू, मणि राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है