दुर्ग सांसद आज अम्लेश्वर में करेगें विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन, पालिका प्रशासन के द्वारा की जा रही है तैयारी

Advertisement

अम्लेश्वर 24 सितंबर: पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में आज 24 सितंबर को विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं स्वच्छता वाहनों का शुभारंभ दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल के कर कमलों से किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार श्री बघेल दोपहर बाद शाम 4:00 बजे अमलेश्वर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में पालिका प्रशासक एसडीएम मौजूद रहेगें।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया है। जिसका आनंद उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता और नगर वासी लेंगे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, जनपद सदस्य श्रीमती रेवती दयानंद सोनकर सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थिति रहेंगे। जिसकी तैयारी नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के टीम के द्वारा की जा रही है। उक्त जानकारी उत्तर मंडल महामंत्री कैलाश यादव ने शेर की है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है