त्रि स्तरी पंचायत चुनाव : आरक्षण के वजह से संभावित उम्मीदवार नहीं पेश कर पा रहे हैं दावेदारी

रानीतराई 28 दिसंबर :  पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चार जिला पंचायत क्षेत्र है जिसमें वर्तमान में तीन कांग्रेस के और एक बीजेपी के जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। जिसमें क्षेत्र क्रमांक 12 से अशोक साहू नारद साहू को हरा कर सदस्य बने वही क्षेत्र क्रमांक 11 से दुर्गा कमलेश नेताम भाजपा से अरुणा ठाकुर को हरा कर बनी वही क्षेत्र क्रमांक 10 से मोनू साहू संजय यदु को हरा कर सदस्य बने। फिर क्षेत्र क्रमांक 09 आता है जहां से हर्षा लोकमनी चंद्राकर कांग्रेस के जयश्री वर्मा को हरा कर सदस्य बनी।

अभी जिला पंचायत का आरक्षण अटका हुआ है आरक्षण आने के बाद कौन-कौन प्रत्याशी होंगे जिसकी चर्चा लोगों के बीच होने लगा है। अब जानकारी मिल रही है कि जल्द ही समय सीमा में ही चुनाव संपन्न होगी। साथ में निकाय चुनाव भी संपन्न होने की खबर आ रही है। अब पाटन विधानसभा के चारों जिला पंचायत क्षेत्र में नगर पालिका अमलेश्वर से मोनू साहू कि दावेदारी नहीं देखी जा रही है। अब मोनू जिला पंचायत चुनाव लड़ेगा की नहीं आने वाले समय ही बताएगा। इस वजह से उत्तर पाटन के जिला पंचायत क्षेत्र में नया प्रत्याशी होगा।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

क्या पिछले जिला पंचायत में हारे हुए प्रत्याशियों के ऊपर फिर से भरोसा करेंगी भाजपा और कांग्रेस या फिर कोई नया चेहरे को मौका देगी यह भी चर्चा का विषय आम लोगों के बीच बना हुआ है। चारों जिला पंचायत क्षेत्र में निर्वाचित प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे यह भी लगभग तै दिखाई पड़ रहा है। वहीं नया चेहरा की तलाश भी पार्टी कर सकता है। जिस पर अभी आरक्षण के वजह से संशय बना हुआ है।

यदि नया चेहरा को मौका देगी तो भाजपा से कौन-कौन हो सकते हैं प्रबल दावेदार सर्वप्रथम पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय बघेल, मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,राजेश चंद्राकर, दिव्या कलिहारी,श्रीमती चंद्रिका साहू, निर्मल जैन, समाज सेवी प्रणव शर्मा, राजू साहू, रवि सिंगौर, हो सकते हैं।

वहीं यदि हम कांग्रेस से देखें तो राजप्रधान युगल किशोर, अर्चना यादव, रूपेंद्र शुक्ला, मनोज कुमार साहू, ,जयप्रकाश चंद्राकर, देवकुमार निषाद,किरण चंद्राकर ,संतोषी तिवारी, हो सकते है संभावित जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार। इसके अलावा और भी कई ऐसे दावेदार हैं जो अभी अपना उम्मीदवारी नहीं जता रहे हैं। फिर हाल या सब आरक्षण के बाद ही तय होगा कि कौन कहा से चुनाव लड़ेंगे या नहीं लड़ेंगे या किसको पार्टी आला कमान टिकट देगी यह चर्चा का विषय है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है