ग्राम पंचायत सांकरा में दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

Advertisement

ग्राम पंचायत सांकरा में दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

सांकरा (अमलेश्वर): ग्राम पंचायत सांकरा में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्द्र के साथ मनाया गया। समाजसेवी युवा सरपंच श्री रवि सिंगौर के मार्गदर्शन में आयोजित इस दीपावली मिलन समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समारोह के अवसर पर सरपंच, उपसरपंच और समस्त पंचगणों ने एक-दूसरे को धनतेरस, लक्ष्मी पूजा, दीपावली और मातर पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वहीं सरपंच श्री रवि सिंगौर ने सभी ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों, शुभचिंतकों और प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भगवान “श्री लक्ष्मी नारायण” की कृपा सभी पर बनी रहे और हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को भरपूर फसल का आशीर्वाद प्राप्त हो।

 फेसबुक से जुड़े 

समारोह में ग्राम पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और उत्साही नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन ने गांव में सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द्र को और भी मजबूत किया।

शासकीय प्राथमिक शाला कौही में आयोजित SMC बैठक में बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता पर फोकस

* शासकीय प्राथमिक शाला कौही में आयोजित SMC बैठक में बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता पर फोकस... * मासिक वालपेपर में बच्चों ने तीज त्यौहार को...

बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी पर सांसद विजय बघेल का बड़ा कदम

* बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी पर सांसद विजय बघेल का बड़ा कदम... * दुर्ग लोकसभा की जनता की लगातार मांग पर रेलवे महाप्रबंधक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है