मिलिंग व धान उठाव संबंधी समस्याओं का शीघ्रता से निराकरण करने संभागायुक्त ने दिए निर्देश

दुर्ग, 17 दिसम्बर / दुर्ग संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने आज संभागीय कार्यालय के सभाकक्ष में संभागस्तर पर विभागीय समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने पर्यवरण संरक्षण मंडल, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, उच्च शिक्षा, पंचायत एवं ग्रमीण विकास, सहकारिता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

संभागायुक्त श्री राठौर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुये कहा कि अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखे कि शैक्षणिक संस्थाओं से 100 मीटर की परिधि तक किसी प्रकार के मादक पदार्थ की बिक्री पर पूर्णतः रोक लगाया जाना सुनिश्चित करें। मादक पदार्थ बिक्री होते पाए जाने पर सख्त कार्यवही की जायेगी। मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने पुलिस प्रशासन संपूर्ण सहयोग प्रदान करें। इसी प्रकार संभागायुक्त श्री राठौर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों के जानकारी ली। उन्होंने शासन की महतारी वंदन योजना संबंधित प्रकरणो का निराकरण शीघ्रता से करनेे के निर्देश दिए। पंचायतो से संबंधित कार्याे का मुल्यांकन कर चुनाव से पहले कार्ये पूर्ण करने के निर्देश दिये। संभागायुक्त श्री राठौर ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी को समिति के साथ समन्वय बनाकर मिलिंग व धान उठाव संबंधी समस्याओं का निराकरण अतिशीघ्रता से करने कहा। लोक निर्माण विभाग के गतिविधियों की जानकारी लेकर संभागायुक्त ने अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि सड़क निर्माण के कार्यों को शीघ्र-अतिशीघ्र पूर्ण करने कहा। निर्माण कार्यों अंतर्गत उन्होंने विशेष रूप से डोंगरगढ़ से खैरागढ़ सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने को कहा। साथ ही खराब सड़कों के मरम्मत का कार्य भी शीघ्रता से पूर्ण करने कहा। इसके अलावा नगपुरा मे पुल के ऊपर की सड़क का मरम्मत शीघ्रता से किया जाना सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने चन्दूलाल चन्द्राकर अस्पताल के मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था करने एवं अस्पताल पंहुच मार्ग के निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने हेुतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से महिला छात्रावास के पास हाई मास्क लाईट लगाने के निर्देश दिये। छात्र एवं छाात्रों की सुविधा के लिए छात्रावास मे लिफ्ट लगाने के निर्देश दिये। इस संबंध में संबंधित अधिकारी ने बताया कि माह अप्रैल 2025 तक छात्रावास का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान संभागायुक्त श्री राठौर ने पंचायतों को सहकारी समिति से जोड़ा जाना सुनिश्चित करने कहा। इसके अलावा उन्होंने समिति को जल जीवन मिशन योजना से संबंधित कार्याे को पूर्ण करनें मे सहयोग करने निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान संभागायुक्त ने जिला अस्पताल मे स्थित आयुष भवन का जीर्णाेद्धार कार्य के गतिविधियों की जानकारी ली एवं अस्पताल अंतर्गत लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में समस्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है