शासकीय प्राथमिक शाला जमराव में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, बांटे गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक

जमराव : शासकीय प्राथमिक शाला जमराव में 16 जून को शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ पंच सुलोचना धनकर, दिलेश्वर साहू, गजानंद निषाद एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष छगन लाल साहू तथा सदस्य परदेशी राम साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर बच्चों को गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकें वितरित की गई. वही कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी बच्चोंके माथे पर तिलक लगाकर एवं उन्हें मिठाई खिलाकर की गई। तत्पश्चात सरपंच श्रीमती सोनकर द्वारा बच्चों को शाला गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकें वितरित कीं। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने एवं शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वही पाटन विकासखंड के ग्राम पंचायत रवेली, जमराव सहित सभी स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर विद्यालय को रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावटी सामग्री से सजाया गया था, जिससे उत्सव का वातावरण और भी आनंददायक बन गया। इस अवसर पर अभिभावकों का भी विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है