जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू ने की कलेक्टर से मुलाकात

Advertisement

(संतोष देवांगन) पाटन : जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने दुर्ग कलेक्टर से मुलाकात की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर और नोमिन ठाकुर उपस्थित रहीं। श्रीमती साहू ने कलेक्टर को अवगत कराया कि, बटरेल, नवागांव, सुरपा सहित कई ग्रामों में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के लिए किसानों की जमीन ली गई थी, परंतु अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया कि, संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाए।

उन्होंने ग्राम धमना, बोरेंदा, ओदरागहन, कौही, पाहंदा, अरमरी खुर्द और जरवाय में व्याप्त पेयजल संकट की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया। जिसके आलावा उन्होंने इन ग्रामों में शासकीय बोर उत्खनन की मांग की ताकि गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को जल संकट से राहत मिल सके। श्रीमती कल्पना नारद साहू ने बताया कि, कलेक्टर ने समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

छग सहा शिक्षक फेडरेशन, पाटन द्वारा हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह सम्पन्न

* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न... पाटन : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है