तहसील निषाद समाज पाटन के अध्यक्ष देव कुमार ने भाजपा पर लगाया निषाद समाज को गुमराह करने का आरोप

Advertisement

पाटन 05 मार्च : तहसील निषाद समाज पाटन के अध्यक्ष देव कुमार निषाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा पर निषाद समाज को उपेक्षित करने का आरोप लगाया है। श्री निषाद ने भाजपा पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि निषाद समाज को उपेक्षित करने का भाजपा को कोई हक नहीं है। भावना विष्णु निषाद का जनपद पंचायत पाटन का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा था। सभी जनपद सदस्य उनके समर्थन में थे अचानक सांसद विजय बघेल के मार्गदर्शन पर समीकरण को बदल गया और निषाद समाज की उपेक्षा की गई। जिससे तहसील निषाद समाज भाजपा के विरोध करती है। इस तरह से समाज को गुमराह करने का काम बीजेपी ने किया है। जिसका आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में असर दिखने को मिलेगा। निश्चित रूप से समाज बहुत आहत है भाजपा के इस निर्णय से समाज को बहुत दुख हुआ है। एक-एक व्यक्ति का आस भावना निषाद से जुड़ी थी। जिस पर भाजपा पार्टी के द्वारा पानी फेरा गया है। जिनको समाज कभी माफ नहीं करेगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

बलौदी में निषाद परिवार के यहां जोत-जंवारा में दिखी आस्था की अनूठी छटा, कल विसर्जन

* बेलौदी में चैत्र नवरात्रि पर जंवारा स्थापना, भक्तिमय माहौल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़... * मां चंदनबिरही की आराधना में डूबा बेलौदी, अष्टमी पर...

कल 25 मार्च को छ.ग. पेंशनर्स समाज पाटन का 24 वां वार्षिक सम्मेलन व सम्मान समारोह

* छ.ग. पेंशनर्स समाज पाटन का 24 वां वार्षिक सम्मेलन व सम्मान समारोह 25 मार्च को... * भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर परिसर अखरा पाटन में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है