उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण

Advertisement

दुर्ग 21 सितंबर 2024/ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक से जेल में रहने वाले कैदियों के बारे में जानकारी ली। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल के कैदियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि जब ये कैदी जेल से बाहर आए तो उनके पास व्यवसाय का साधन हो और वे समाज में सामान्य जीवन बिता सके।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जेल के कैदियों से भी संचालित व्यवसायिक प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। कैदियों द्वारा जेल की व्यवस्था एवं प्रशिक्षण के प्रति संतुष्टि जताते हुए इसकी सराहना की गई। कुछ बंदियों ने बताया कि अच्छा कार्य करने पर उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाता है। जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदियों को कार्य के बद्ले आमदानी भी दी जाती है।

 फेसबुक से जुड़े 

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री गजेंद्र यादव एवं डोमन लाल कोरसेवाडा, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है