नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने नगर वासियों का किया हृदय से धन्यवाद

अम्लेश्वर 15 फरवरी : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में नगरी निकाय चुनाव को लेकर भारी उत्साह नगर वासियों में देखा गया लगभग 79% मतदान हुआ। मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका अमलेश्वर में भाजपा और कांग्रेस के अलावा निर्दलीयों ने भी अपना भाग्य आजमाया था। जिसमें चार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सहित 62 पार्षद पद के प्रत्याशी मैदान में खड़े रहे। जिसका 11 फरवरी को मतदान हुआ और 15 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में दयानंद सोनकर निर्वाचित हुए। वही 10 पार्षद कांग्रेस के झोली में गया और दो पार्षद निर्दलीय चुन के आए। सभी को रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा प्रमाण पत्र देकर विजय श्री का बधाई दिया गया।

 इंस्टाग्राम से जुड़े 

दयानंद सोनकर ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद अमलेश्वर का यह प्रथम चुनाव है। मुझे जनता ने आशीर्वाद दिया है। निश्चित जनता के हित में कार्य करूंगा। मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित होगा नगरपालिका अमलेश्वर। मीडिया के एक सवाल पर श्री सोनकर ने कहा कि नगर में शराब की दुकान नहीं खुलने दिया जाएगा।नगर के सम्मान में शराब दुकान खोलने के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही श्री सोनकर ने नगर पालिका के कर्मचारियों को भी दो टूक कहा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एवं जनप्रतिनिधियों के लिए अपना व्यवहार सम्मानजनक रखें। साथ ही श्री सोनकर ने कहा नगर के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं को सभी पार्षदों के माध्यम से पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

 फेसबुक से जुड़े 

जीतने वाले पार्षदों के नाम 01.डॉ आलोक पाल भाजपा 02.घनश्याम साहू कांग्रेस 03. राजू सोनकर निर्दलीय 04 भेज लाल सोनकर कांग्रेस 05. दीपक  घीघोड़े कांग्रेस 06. ललिता साहू भाजपा 07. खूबी राज सोनकर निर्दलीय 08 डोमल यादव कांग्रेस 09.मालती साहू कांग्रेस 10 सविता रामनाथ ठाकुर भाजपा 11. ओमप्रकाश साहू कांग्रेस 12.लेखनी साहू कांग्रेस 13.सेवती निषाद कांग्रेस 14.मीना रानी चेलक कांग्रेस 15. यामिनी मनोज यादव भाजपा 16. सोहन निषाद भाजपा 17. हेमलाल साहू कांग्रेस  18 .नीलम मिंज भाजपा ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन 

ग्राम पंचायत उफरा से सरपंच बनी श्रीमती गायत्री साहू

अम्लेश्वर 20 फरवरी : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत उफरा से सरपंच पद हेतु गायत्री साहू ने विजय हासिल की है।मिली...

आदर्श ग्राम पंचायत कौही के सरपंच बनी श्रीमती लीना सुरेश साहू

रानीतराई 20 फरवरी : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कौही के सरपंच बनी श्रीमती लीना सुरेश साहू। आपको बता दें श्रीमती...
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.
पाटन क्षेत्र की खबरे

ताज़ा खबरे

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है