* डेविड बघेल बने NSUI पाटन विधानसभा अध्यक्ष, NSUI ने डेविड बघेल को सौंपी पाटन की कमान…
पाटन। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने संगठनात्मक विस्तार के तहत डेविड बघेल को पाटन विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेसजनों एवं NSUI के छात्र कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि डेविड बघेल के नेतृत्व में NSUI छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से संघर्ष करेगा। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई गई है।



