पार्षद खुबीराज सोनकर ने दी क्षेत्रवासियों को 25वें राज्योत्सव एवं “तुलसी पूजा” की बधाई

अमलेश्वर : नगरपालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 07 के युवा पार्षद खुबीराज सोनकर ने क्षेत्रवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें राज्योत्सव, देव उठनी एकादशी तथा तुलसी पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

पार्षद सोनकर ने कहा कि “मां तुलसी” की कृपा आप सभी पर बनी रहे, यही मेरी कामना है। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा को याद करते हुए कहा कि यह दिन हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का प्रतीक है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

उन्होंने बताया कि, आज का दिन विशेष इसलिए भी है क्योंकि इसी दिन भारत रत्न परम श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के अथक प्रयासों से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था। तब से लेकर आज तक यह दिन हम सब ‘छत्तीसगढ़ राज्योत्सव’ के रूप में हर्षोल्लास से मना रहे हैं। वार्डवासियों ने भी पार्षद की शुभकामनाओं का स्वागत किया और राज्योत्सव के अवसर पर एकता, विकास और समृद्धि की कामना की।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है