अम्लेश्वर नगर को पूर्णतः बंद कराने में सफल रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

Advertisement

अम्लेश्वर 21 सितंबर : दुर्ग जिला मुख्यालय अंतर्गत नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने अम्लेश्वर नगर को बंद कराया व्यापारियों ने अपना सार्थन देते हुए 9:00 बजे 11:00 बजे तक लगभग सभी दुकानें बंद रही। आपको बता दे कि कवर्धा के लोहारीडीह में पुलिस प्रताड़ना से हुई मौत के दोषियों पर कार्यवाही कर न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर दुकान को बंद कराया।

छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कांग्रेसियों ने गृह मंत्री विजय शर्मा की इस्तीफे की मांग की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना के सामने चौक पर खूब नारे बाजी की। नगर के बंद आह्वान पर भी अम्लेश्वर के स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता एक होते हुए नजर नहीं आए कई नेता और पूर्व पार्षद नगर बंद कराने मैदान में नही दिखे। जिला पंचायत सभापति मोनू साहू ने नगर बंद समर्थन में  नजर आए। बाकी नेता नदारत रहे। नगर को बंद कराने में पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू, अन्य पिछड़ा वर्ग के ब्लॉक अध्यक्ष संजय यदु युवक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित चंद्रकार के नेतृृत्व में नगर को बंद कराने में सफलता मिली। हालाकि बाद में एक एक करके दुकान खुलने लगी।

 फेसबुक से जुड़े 

मौके पर महेन्द्र साहू पूर्व पार्षद, अमृत सिंह राजपूत, खिलेशवर चक्रधारी, विष्णु यादव, रुपनारायण सोनकर, शीतल सोनकर, नरेंद्र त्रिपाठी,दिनेश वर्मा, विकास वर्मा, भागी राम साहू, गिरधर साहू,अहेन्द्र चेलक, विशाल सिंह राजपूत, किशोर निषाद, विशु निषाद, घनश्याम चेलक,थानु साहू, रवि साहू राज यदु, परमेश्वर चक्रधारी, यशवंत साहू, संजू विश्वकर्मा, मनीष यादव,एवं अन्य कांग्रेस के सदस्य मौजूद रहे

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है