पाटन में दुकान आबंटन को लेकर कांग्रेस व आवेदकों का विरोध प्रदर्शन

पाटन नगर पंचायत में दुकान आबंटन को लेकर बड़ा विवाद, कांग्रेस व आवेदकों का विरोध प्रदर्शन

पाटन : नगर पंचायत पाटन में दुकान किराया टेंडर प्रक्रिया में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए मंगलवार को आवेदकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन ने पारदर्शिता को दरकिनार करते हुए गुपचुप तरीके से 37 दुकानों का आबंटन कर दिया, जिससे अन्य पात्र आवेदक ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, नगर पंचायत द्वारा बिना किसी सार्वजनिक सूचना और निष्पक्ष प्रक्रिया के इन दुकानों का आबंटन किया गया। इस प्रक्रिया की जानकारी जैसे ही अन्य आवेदकों और कांग्रेस जनों को हुई, उनमें आक्रोश फैल गया।

वहीं इस विवाद के खिलाफ आज नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने नगर पंचायत सीएमओ पर पक्षपातपूर्ण कार्यशैली का आरोप लगाते हुए दुकान आबंटन को रद्द करने तथा सम्पूर्ण प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है