कमिश्नर श्री राठौर ने संभाग स्तर पर नगर पालिक निगमों की ली समीक्षा बैठक

दुर्ग 3 अप्रैल 2025/ संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने आज संभाग स्तर पर नगर पालिक निगमों की समीक्षा बैठक की, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। समीक्षा में ग्रीष्मकाल में जल प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और सिटी डेवलपमेंट प्लान जैसे प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

ग्रीष्मकाल में जल प्रबंधन के संदर्भ में श्री राठौर ने जल की बढ़ती खपत और जल स्रोतों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए वर्षा जल संचयन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जलाशयों और कुओं में पानी इकट्ठा करने की प्रणाली स्थापित करने की बात की ताकि जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जलाशयों की स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने सार्वजनिक जल उपयोगकर्ताओं को पानी बचाने के लिए जागरूक करने का महत्व बताया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत, श्री राठौर ने अपूर्ण और पूर्ण आवासों की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्माणाधीन आवासों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उन आवासों में गृह प्रवेश को भी प्राथमिकता देने की बात की जो पहले ही पूर्ण हो चुके हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट की स्थापना पर चर्चा हुई। श्री राठौर ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सॉलिड और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। कमिश्नर श्री राठौर ने विभिन्न विकास योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से लागू करने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सके। उन्होंने आवारा मवेशियों को हटाने के लिए दल गठित कर कार्ययोजना बनाने को कहा।साथ ही दल के माध्यम से मुआवना कर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में संभाग के सभी नगर पालिक निगम आयुक्त, क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण एवं संरक्षण मंडल श्रीमती अनिता सावंत, नगरीय प्रशासन एवं विकास के अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है